[aioseo_breadcrumbs]

बड़ौत में पिता-पुत्र व्यापारी हत्याकांड को लेकर संयुक्त वैश्य मोर्चा का ज्ञापन, मुख्यमंत्री से की कड़ी कार्रवाई की मांग

Share This Article

मुजफ्फरनगर में संयुक्त वैश्य मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों वैश्य समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में बड़ौत (बागपत) में रंगदारी न देने पर पिता-पुत्र व्यापारी की हत्या की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।

 

संयुक्त वैश्य मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, मुख्य संयोजक एवं सलाहकार शलभ गुप्ता एडवोकेट तथा मुख्य संयोजक सुनील तायल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में वैश्य समाज के लोगों के साथ लूट, डकैती, चोरी, अपहरण, रंगदारी और हत्या जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है।

 

ज्ञापन में मांग की गई कि बड़ौत हत्याकांड के फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई।

 

ज्ञापन देने वालों में कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता एडवोकेट, सुनील तायल, राकेश कंसल, योगेश भगत, पुरुषोत्तम सिंघल, प्रमोद करनवाल, मनीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This