[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर : साइबर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक, एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने किया सम्मानित

Share This Article

मुजफ्फरनगर साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह को असाधारण अपराध जांच कौशल के लिए प्रतिष्ठित केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2024 से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में उन्हें पदक प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने वर्ष 2019 में शामली के चर्चित भजन गायक अजय पाठक और उनके परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले की गुणवत्तापूर्ण विवेचना की थी। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी हिमांशु सैनी को गिरफ्तार कर मजबूत आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।

वर्ष 2024 में न्यायालय ने इस जघन्य हत्याकांड के आरोपी हिमांशु सैनी को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। इसी उत्कृष्ट विवेचना और अपराध अन्वेषण में उल्लेखनीय योगदान के लिए निरीक्षक कर्मवीर सिंह को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2024 से सम्मानित किया गया।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This