थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा लूट के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, लूटी गयी बुलेट मोटरसाइकिल, नगदी व अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा लूट के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, लूटी गयी बुलेट मोटरसाइकिल, नगदी व अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद

अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री आयुष विक्रम सिह के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा दिनांक 03.06.23 को 01 शातिर लूटेरे अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड राजमहल मण्डप के सामने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से लूटी गयी बुलेट मोटरसाइकिल, नगदी व अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी श्री विजन कुमार पुत्र बुन्नर सिंह निवासी साऊथ कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिविल लाइन पुलिस को तहरीर देते हुए अवगत कराया कि दिनांक 18.05.2023 को रुडकी रोड के सामने अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा उन्हे रोककर उनकी मोटरसाइकिल, 1200 रुपये नगदी, मोबाइल फोन आदि सामान लूट लिया गया, सम्पूर्ण प्रकरण के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0स0-165/23 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में तत्काल घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दिनांक 03.06.2023 को उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*
*1.* अनुज कुमार पुंडीर पुत्र राजेन्द्र सिंह पुंडीर निवासी 123 आदर्श कालोनी माउन्ट लिट्रा स्कुल वाली गली थाना नई मन्डी मु0नगर स्थायी निवासी ग्राम दुधली थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी-*
*1.* लूटी गयी बुलेट मोटरसाईकिल (थाना छपार पर पंजीकृत मु0अ0स0 119/23 धारा 392/411 भादवि से सम्बन्धित)
*2.* लूटे गये 500 रूपये(थाना सिविल लाइन पर पंजीकृत मु0अ0स0 165/23 धारा 392/411 भादवि से सम्बन्धित)
*3.* 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर।
*गिरफ्तार अभियुक्त अनुज उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 165/23 धारा 392/411 भादवि थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0सं0 194/23 धारा 307 भादवि 3/25/27 शस्त्र अधि0 थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0सं0 53/20 धारा 392/411 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
4. मु0अ0सं0 10/20 धारा 393 भादवि थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
5. मु0अ0सं0 135/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
6. मु0अ0सं0 119/23 धारा 392/411 भादवि छपार, मुजफ्फरनगर।
7. मु0अ0सं0 122/20 धारा 392/411 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
8.मु0अ0स0 338/20 धारा 2/3 गैगस्टर अधि0 थाना नई मण्डी मु0नगर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक श्री बबलू सिह वर्मा थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 ललित कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*3.* का0 1057 विमल थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 1068 देवेश थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 1545 मनोज थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR*