मुजफ्फरनगर

अवैध शस्त्र से फायरिंग कर वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले अभियुक्त को थाना चरथावल पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध शस्त्र से फायरिंग कर वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले अभियुक्त को थाना चरथावल पुलिस ने किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में हर्ष/हवाई फायरिंग/सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों/शस्त्रों के प्रदर्शन के विरुद्ध सम्पूर्ण जनपद में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 12.02.2023 को सोशल मीडिया पर एक युवक की वीडियो वायरल हुई थी जिसमें उसके द्वारा अवैध हथियार(तमंचे) से फायरिंग की जा रही थी। थाना चरथावल पुलिस द्वारा वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया गया तथा अभियुक्त को वीडियो में प्रदर्शित अवैध शस्त्र सहित ग्राम सैदपुरकला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-*
*1.* राजेश कुमार राणा पुत्र महाबीर सिंह निवासी ग्राम सैदपुरकलां थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी का विवरणः-*
*1.* 01 तमंचा(मसकट) मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
*1.* उ0नि0 श्री शिव सिंह नागर थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*2.* का0 341 श्रीपाल सिंह थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!