मुजफ्फरनगर 21फरवरी2026 – प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2025 के अंतर्गत 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ की क्षतिपूर्ति राशि का वितरण एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 3500 परिवारों को रुपया 75 करोड़ की सहायता राशि का वितरण कार्यक्रम लखनऊ में किया गया आयोजित, जिसका सीधा प्रसारण विकास भवन के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह, अप कृषि निदेशक श्री प्रमोद कुमार सिरोही, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, तहसीलदार सदर श्री राधेश्याम गोड़ तथा कृषि विभाग का समस्त स्टाफ एवं पात्र लाभार्थियों ने लाइव प्रसारण को देखा।

लाइव प्रसारण के उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल एवं मुख्य विकास अधिकारी तथा अपर जिला अधिकारी प्रशासन ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत तहसील सदर, खतौली,जानसठ,बुढ़ाना के पात्र लाभार्थियों को सांकेतिक चेक तथा फसल बीमा योजना के अंतर्गत तहसील सदर, खतौली,जानसठ, बुढ़ाना के पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपए के सांकेतिक चेक प्रदान किये।









