[aioseo_breadcrumbs]

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 22 फरवरी 2026 – जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों के अंतर्गत विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का सघन निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से आमजन को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा करना तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिखेड़ा, बहादुरपुर, तेवड़ा, ककरौली, तिस्सा एवं मोरना का निरीक्षण कर ओपीडी पंजीकरण, दवा वितरण व्यवस्था, टीकाकरण सत्र, प्रसव कक्ष, लैब सुविधाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य मेलों में आने वाले मरीजों की संख्या, दी जा रही परामर्श सेवाओं तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज का समुचित पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों को प्राथमिकता के आधार पर सेवाएं प्रदान करने, नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित करने तथा गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया।

 

निरीक्षण के दौरान जहां भी कमियां पाई गईं, वहां संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को उनके निकट ही सुलभ, निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This