[aioseo_breadcrumbs]

चरथावल पुलिस की तत्परता से नाबालिग किशोर सकुशल बरामद

Share This Article

: चरथावल थाना क्षेत्र के मोहल्ला तगायान निवासी मोहम्मद शाहील पुत्र सफीक (उम्र 16 वर्ष) दिनांक 18 फरवरी 2026 को किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया था। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद उसकी गुमशुदगी की सूचना थाना चरथावल पुलिस को दी गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा चरथावल प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए किशोर की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान थाना चरथावल में नियुक्त कांस्टेबल राहुल गिरी ने मेहनत और सूझबूझ का परिचय देते हुए मोहम्मद शाहील को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर किशोर को उसके परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने चरथावल पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This