मुजफ्फरनगर 25 फरवरी 2026 जिलाधिकारी उमेश मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचकर आज हुए एक्सीडेंट में श्रमिक हुए घायलों का लिया हाल-चाल। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं संबंधित डॉक्टरों को निर्देश दिए कि घायलों मरीजों का इलाज बेहतर से बेहतर किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। उन्होंने घायल मरीजों के परिजनों से एक्सीडेंट के विषय में जानकारी लेने पर परिजनों ने बताया कि
ji
सभी श्रमिक मजदूरी हेतु जा रहें थे, तहसील जानसठ के अंतर्गत ग्राम गुर्जरहेड़ी के निकट सठेड़ी चौराहे से नहर पटरी मार्ग पर मेरठ की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन और सामने से आ रहे डंपर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें कई श्रमिक महिलाए/पुरुष घायल हो गए ।









