[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – एसडी पब्लिक स्कूल में हुई रेड क्रास की संगोष्ठी, सीएमओ डाक्टर सुनील तेवतिया ने बताया आधुनिक चिकित्सा में विज्ञान का बड़ा महत्व

Share This Article

मुजफ्फरनगर — जनपद के जिलाधिकारी एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष उमेश मिश्रा के मार्ग निर्देशन में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक जागरूकता संगोष्ठी एसडी पब्लिक स्कूल जानसठ रोड पर आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीएमओ डॉक्टर सुनील तेवतिया उपस्थित हुए। गोष्ठी की अध्यक्षता एस डी कॉलेज की प्रिंसिपल नीलम महाना ने की। संचालन ज्योति वर्मा ने किया। विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुट हूं और विज्ञान के साथ खड़े रहे इस पर बोलते हुए सीएमओ डॉक्टर सुनील तेवतिया ने कहा की गत दो दशक में विज्ञान के नए-नए अविष्कार होते चले गए जिनकी मदद से हम आधुनिक चिकित्सा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान मानव जानवरों एवं पेड़ पौधों के लिए सभी के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा की बीमारियों के लिए हम मोबाइल का सहारा अवश्य लें लेकिन इलाज के लिए और सुपरविजन के लिए पेशेवर डॉक्टर की सलाह अवश्य ले। इससे पूर्व अतिथि परिचय के उपरांत मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर सीएमओ ने गोष्ठी का शुभारंभ कराया। गोष्ठी में बोलते हुए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक अरोड़ा ने अपने संबोधन में रेड क्रॉस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विज्ञान की मदद से हम पोलियो का उन्मूलन करने में सफल हुए हैं

 

यद्यपि संसार के कुछ ही देश में पोलियो अभी भी मौजूद है लेकिन भारत में स्थिति साफ है लेकिन फिर भी हमें सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में रेड क्रॉस सोसाइटी कार्य कर रही है। अपने जनपद में भी इसकी कार्य प्रणाली को संगठित कर विस्तारित किया जा रहा है। उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक विज्ञान की नई तकनीकों का उल्लेख किया और कहा कि हम सभी को स्वच्छता अपना लेना चाहिए। गोष्ठी में साइकोलॉजिस्ट मनोज पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त किये। गोष्ठी में संयोजक अंशुमन शर्मा, ट्रेजरार अशोक शर्मा, पब्लिक इमेज कोऑर्डिनेटर डा. संजय अग्रवाल, कार्यालय अधीक्षक शिव बहादुर, शिवानी गुप्ता एवं विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर विद्यालय में जूनियर रेड क्रॉस के गठन की भी घोषणा की गई और अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम महाना ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी घोषणा कि की निकट भविष्य में रेड क्रॉस की ओर से विद्यालय में और जनपद के अन्य विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This