[aioseo_breadcrumbs]

Share This Article

मुजफ्फरनगर – उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। रविवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने जिले के चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चौधरी छोटूराम कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी डिग्री कॉलेज और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता और मुस्तैदी परखी तथा परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

CCTV कंट्रोल रूम और स्ट्रांगरूम की भी जांच

डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों के CCTV कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। इसके साथ ही स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी और संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधों में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

चेकिंग से लेकर यातायात तक कड़े निर्देश

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों की नियमानुसार चेकिंग और फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाए तथा निर्धारित नियमों के अनुरूप ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा गया।

इसके अलावा परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कक्ष निरीक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ रोकने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और अभ्यर्थियों को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर भी जोर दिया गया।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This