
मुजफ्फरनगर – PET परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस अलर्ट है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में रविवार, 25 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान SP सिटी ने परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता और मुस्तैदी परखी तथा ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों की नियमानुसार चेकिंग और फ्रिस्किंग सुनिश्चित करने के साथ निर्धारित नियमों के अनुसार ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। साथ ही, परीक्षा केंद्र के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और अभ्यर्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश भी दिए गए।
मुजफ्फरनगर पुलिस ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर निगरानी बनाए रखी है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

