[aioseo_breadcrumbs]

शुक्रताल में सफाई व्यवस्था पर सवाल, युवा शक्ति संगठन ने उठाई आवाज, 10 सफाईकर्मियों की मांग

Share This Article

 

मुजफ्फरनगर। पवित्र तीर्थस्थल शुक्रताल में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए शुकतीर्थ युवा शक्ति संगठन के युवाओं ने खुद मोर्चा संभाल लिया। संगठन की स्थापना का एक माह पूरा होने पर रविवार को युवाओं ने गांव में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही शासन-प्रशासन से शुक्रताल में कम से कम 10 सफाई कर्मचारियों की तैनाती करने की मांग उठाई।

 

संगठन के सदस्यों का कहना है कि शुक्रताल एक पवित्र एवं ऐतिहासिक तीर्थस्थल है, जहां दूर-दराज से श्रद्धालु और तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर नियमित सफाई व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। गांव की गलियों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती आवश्यक है।

 

युवाओं ने उठाई सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग

 

शुकतीर्थ युवा शक्ति संगठन ने प्रशासन से मांग की कि शुक्रताल में कम से कम 10 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए, ताकि गांव और तीर्थस्थल के प्रमुख क्षेत्रों में नियमित सफाई हो सके। संगठन का उद्देश्य सफाई अभियान के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने के साथ स्थानीय समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाना भी है।

 

ग्रामीणों से भी की सहयोग की अपील

 

संगठन ने ग्रामीणों से अपील की कि वे गांव को स्वच्छ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और कूड़ा इधर-उधर न फेंकें। संगठन का कहना है कि शुक्रताल की सुंदरता, स्वच्छता और धार्मिक गरिमा बनाए रखने के लिए ग्रामीणों और प्रशासन को मिलकर प्रयास करने होंगे।

 

ये लोग रहे मौजूद

 

सफाई अभियान में शुकतीर्थ के पूर्व प्रधान सुशील कुमार शर्मा, राजपाल सैनी, हरप्रीत सिंह, आकाश कुमार, आशीष कुमार, अखिल कुमार, नीरज ध्यानी, प्रवीण कुमार, पंडित शुभम कौशिक, संदीप कुमार सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This