[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – समस्त थानों पर एक दिवसीय थाना प्रभारी के रूप में मेधावी छात्राओं ने संभाली कमान, जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को सुना गया

Share This Article

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं / बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों पर मेधावी छात्राओं द्वारा थाना प्रभारी के रुप में कमान संभाली गयी। इस दौरान समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय पर सर्वप्रथम मौजूद कर्मियों का परिचय प्राप्त किया गया तत्पश्चात जनसुनवाई कर जन-समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना तथा लोगों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों को समझने का प्रयास किया गया इसके साथ जन शिकायतों के सम्बन्ध में संबंधित से वार्ता कर उन्हे समस्याओं का निस्तारण करने हेतु भी निर्देशित किया गया साथ ही सभी छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया।

 

इस प्रकार के प्रयास से पुलिस और समाज के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। शिक्षित छात्राओं को थाना प्रभारी की कमान सौंपना न केवल महिला सशक्तिकरण का एक प्रतीक है, बल्कि यह युवा पीढ़ी में कानून व्यवस्था के प्रति जागरूकता और विश्वास पैदा करने का भी एक सार्थक प्रयास है । इससे आम जनता, विशेषकर युवाओं को पुलिसिंग की चुनौतियों और उसकी जिम्मेदारियों को समझने का एक अद्वितीय अवसर प्राप्त हुआ।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This