[aioseo_breadcrumbs]

एसपी सिटी मुजफ्फरनगर अमृत जैन द्वारा भूराहेड़ी चेक पोस्ट (अन्तर्राज्यीय बॉर्डर) एवं धमात नगर पुल चेक पोस्ट का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This Article

दिनांक 08.04.2026 – एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के भूराहेड़ी चेक पोस्ट (अन्तर्राज्यीय बॉर्डर उत्तराखण्ड–पुरकाजी) एवं धमात पुल चेक पोस्ट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी द्वारा चेकिंग व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता एवं वाहनों की सघन जांच की प्रक्रिया का गहनता से अवलोकन किया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अन्तर्राज्यीय सीमा होने के कारण प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की बारीकी से जांच की जाए तथा बिना जांच वाहन को न जाने दिया जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने निर्देश दिए कि अवैध शराब, नशीले पदार्थ, हथियार एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण कर उन्हें सुचारू रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अन्तर्राज्यीय सीमा पर प्रभावी निगरानी हेतु उत्तराखण्ड पुलिस के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा जाए, सूचनाओं का आदान-प्रदान समय-समय पर किया जाए तथा संयुक्त रूप से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी आपराधिक गतिविधि को प्रभावी रूप से रोका जा सके। उनके द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को मुस्तैदी, अनुशासन एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करने हेतु प्रेरित किया गया तथा कहा कि अन्तर्राज्यीय बॉर्डर जनपद की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

 

निरीक्षण के दौरान सीओ सदर डॉ0 रविशंकर, थाना प्रभारी पुरकाजी जयवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This