[aioseo_breadcrumbs]

एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा जनपद कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This Article

दिनांक 8 अप्रैल 2026 को एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर एवं ग्रामीण दोनों कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया।

निरीक्षण के क्रम में एसपी सिटी द्वारा जनपद में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया गया। उन्होंने कंट्रोल रूम में संचालित हो रहे लाइव प्रसारण को देखा तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी कैमरे सुचारू रूप से कार्यरत रहें तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखी जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने डायल-112 कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान प्राप्त होने वाली कॉल्स के निस्तारण, रिस्पॉन्स टाइम तथा पुलिस टीमों की त्वरित कार्यवाही की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को शीघ्र सहायता मिल सके।पुलिस अधीक्षक नगर ने कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति सजग एवं उत्तरदायी रहने हेतु प्रेरित किया तथा कहा कि कंट्रोल रूम जनपद की कानून-व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है, अतः इसकी कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

 

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी कंट्रोल रुम ऋृषिका सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रेडियो राजन अनेजा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This