[aioseo_breadcrumbs]

नवागंतुक एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा पत्रकार बंधुओं के साथ किया संवाद, सभी से निष्पक्ष एवं सहयोगात्मक भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त कर शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना बताया प्राथमिकता

Share This Article

पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा आज दिनांक 08.04.2026 को पुलिस कार्यालय पर जनपद के गणमान्य पत्रकार बंधुओं के साथ एक औपचारिक बैठक आयोजित कर संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया तथा सकारात्मक एवं रचनात्मक सहयोग की अपील की।

 

पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। जनपद में कानून-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) को सुदृढ़ बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना विकसित करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अपराध के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी तथा किसी भी प्रकार के अपराध में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता में रहेगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बताया कि जनपद में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाएगा।

 

अंत में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा मीडिया की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पुलिस एवं मीडिया के समन्वय से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित होता है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं से निष्पक्ष एवं सहयोगात्मक भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This