उत्तर प्रदेश

सपा का दामन छोड़ फिर से भाजपा खेमे में शामिल होंगे पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी

सपा का दामन छोड़ फिर से भाजपा खेमे में शामिल होंगे पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी

राजनीति के मैदान में कब कौन सा पाला बदलकर नेता किस पार्टी में राजनीति करने लगे यह तो समय पर ही पता चलता है, मिली जानकारी के अनुसार
जनपद सहारनपुर की नकुड विधानसभा से पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी समाजवादी पार्टी को अलविदा बोल कर कल फिर से होंगे भाजपा में शामिल।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल खतौली में होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी फिर से भाजपा की सदस्यता लगे।
ज्ञात हो विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा को अलविदा कहकर समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े डॉक्टर धर्म सिंह सैनी को बहुत ही मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। चुनाव के बाद से राजनीतिक पंडित द्वारा पूर्व मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी को लेकर लगातार कयास लगा रहे थे कि मंत्री जी कभी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं निश्चित ही कल राजनीतिक पंडितों की बात को अमलीजामा पहनाने का कार्य पूर्व मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी करेंगे। ख़बर सूत्रों के हवाले से

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!