[aioseo_breadcrumbs]

*राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में हुआ सामूहिक गायन, पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर लिया सहभाग*

Share This Article

आज दिनांक 07 नवम्बर, 2025 को राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

???? इस अवसर पर बहुउद्देशीय हॉल, रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत के इतिहास एवं महत्व पर संक्षिप्त परिचर्चा के साथ हुआ, जिसके पश्चात समवेत स्वर में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा जोश और देशभक्ति से ओतप्रोत होकर “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया।

???? कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण (Live Telecast) भी देखा गया। पुलिसकर्मियों ने प्रधानमंत्री के संदेश से प्रेरणा ग्रहण करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि “वन्दे मातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति समर्पण, एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। कार्यक्रम में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे एवं गरिमापूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This