[aioseo_breadcrumbs]

*जिलाधिकारी ने आज देर रात्रि तहसील सदर के अंतर्गत मे बने रैन बसेरे में की गई व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण*

Share This Article

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश कि रैन बसेरों में कोई आगंतुक जमीन पर न सोये, औचक निरीक्षण में खामियां मिली तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही होगी
———————————
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को रेलवे स्टेशन रोडवेज शेल्टर होम के बाहर अलाव जलाने के दिए निर्देश।—————————————
मुजफ्फरनगर दिनांक 14 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने ठंड व शीत लहर के दृष्टिगत निराश्रित व्यक्तियों के हितार्थ तहसील सदर के अंतर्गत रेलवे स्टेशन स्थित तथा अन्य जगहों पर बने रैन बसेरों में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने रैन बसेरे मे साफ- सफाई एवं शौचालय मे नियमित रूप से सफाई किये जाने के संबंधित अधिकारी को दिएनिर्देश। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि रैन बसेरों में कोई भी आगंतुक व निराश्रित जमीन पर न सोने पाए तत्काल फोल्डिंग, प्लंग व अन्य संसाधनों की व्यवस्था की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण में अगर कोई जमीन पर सोता मिलेगा, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कि जायेगी । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ती ठंड और शीत लहर में कोई भी व्यक्ति सड़कों पर सोता न दिखाई दे उनको तत्काल रैन बसेरों में भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में आश्रय लिये हुए व्यक्तियों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने रेलवे स्टेशन, रोडवेज, शेल्टर होम के बाहर अलाव जलाने के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार,उप जिलाधिकारी सदर,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This