मुजफ्फरनगर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला मुजफ्फरनगर द्वारा मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा जयंती

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला मुजफ्फरनगर द्वारा मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा जयंती

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला मुजफ्फरनगर द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जयंती पुराना घास मंडी संघ कार्यालय पर मनाई गई।।
बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष में जिला संगठन मंत्री सतेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय चेतना के संवाहक तथा ‘जल, जंगल व जमीन’ के सजग प्रहरी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाना हर भारतीय का सौभाग्य है। भारत की स्वाधीनता में हमारे जनजाति योद्धाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
आज का दिन उन सभी ज्ञात अज्ञात जनजाति बलिदानियों को स्मरण करने का दिन है। भगवान बिरसा मुंडा जी ने न केवल अंग्रेजों के विरुद्ध सशस्त्र क्रांति की अपितु ईसाई मिशनरियों के मतांतरण के खिलाफ भी संघर्ष किया।
उन्हें धरती आबा के नाम से भी जाना जाता है।
सभी जनजाति बलिदानियों को कोटि कोटि नमन।
कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष डॉ श्याम नारायण, विभाग संयोजक हर्ष हार्दिक, जिला संयोजक रक्षित , जिला सोशल मीडिया संयोजक अनुभव भारद्वाज, राज सिंह, उदय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!