[aioseo_breadcrumbs]

आगामी पर्व व त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर जिलाधिकारी(वित्त) द्वारा थानाक्षेत्र भोपा में पुलिस बल के साथ(मय दंगा नियंत्रण उपकरण) फ्लैग मार्च कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

Share This Article

 

 

 

 

आगामी पर्व व त्यौहारों(संत रविदास जयंती, शब-ए-बारात आदि) के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 01.02.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  आदित्य बंसल एवं अपर जिलाधिकारी(वित्त)  गजेन्द्र सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र भोपा के अन्तर्गत प्रमुख चौराहो, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ मय दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी भोपा  देववृत बाजपेई, प्र0नि0 भोपा  जसवीर सिंह सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

महोदय द्वारा अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए भ्रमणशील रहने, बाजारों व भीड-भाड वाले स्थानों पर नियमित गस्त करने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग करने, जनपद में सामप्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/हुडदंग करने वालों पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर सभी को त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने व अफवाह की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट न शेयर करने तथा आपसी सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This