[aioseo_breadcrumbs]

बजट को विधायक पंकज मलिक ने बताया दिशाहीन बजट,आम जनमानस की उम्मीद पर खरा नहीं उतरा यह बजट

Share This Article

आज संसद में भाजपा सरकार द्वारा पेश किया गया बजट जिसे वह “विकसित भारत” का बजट कह रहे हैं यह वास्तव में एक दिशाहीन, अपर्याप्त और घोर निराशा वाला बजट साबित हुआ है। यह बजट आमजन की वास्तविक आशाओं और उम्मीदों के बिलकुल विपरीत है।

भारत एक किसान और कृषि प्रधान देश है बड़ा आश्चर्यजनक है की उसके बजट में किसानो और मजदूरों,श्रमिको, पिछडो, वंचितो और महिलाओं आदि लिए कोई ठोस योजना नहीं दी गयी है । ऐसा लगता है इसे किसान,मजदूर,युवा, पिछड़े, दलित और महिलाओं के हितो की परवाह किये बगैर ही इस अपूर्ण और अव्यवहारिक बजट को बना दिया गया है ।

बेरोजगारी और महंगाई जब आसमान छू रही है उस समय जनता सरकार से राहत की उम्मीद कर रही थी और सरकार द्वारा उनके सामने ऐसा बजट प्रस्तुत किये जाने से समाज का प्रत्येक वर्ग अपने आप को ठगा हुआ सा महसूस कर रहा है ।

कुल मिलकर यह एक हताश और दम्भी सरकार का बजट है जिसे लोगो की समस्याओं को नजरअंदाज कर सिर्फ कुछ कॉर्पोरेट घराने के लोगो को फायदा पहुँचाना है ।

 

पंकज मलिक

विधायक चरथावल

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This