[aioseo_breadcrumbs]

अटल आवासीय विद्यालय उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में से है एक

Share This Article

मुजफ्फरनगर – 1 फरवरी 2026 शिक्षा के माध्यम से श्रम वीरों के बच्चों की सेवा करने का बीड़ा राज्य सरकार ने उठाया है। अटल आवासीय विद्यालय उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है। माननीय प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का स्पष्ट निर्देश है, शिक्षा से बड़ी कोई सेवा नहीं है और वह भी खास तौर से श्रम वीरों के बच्चों की।

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी मानते हैं कि जो श्रम वीर अपने बच्चों को शिक्षा किन्हीं कर्म से नहीं दे पाते उनको शिक्षा मिलनी चाहिए इसके लिए उनका अधिकारियों को कल निर्देश रहता है कि वह पूर्ण श्रम वीरों के बच्चों को जरूर अटल आवासीय विद्यालय योजना के अंतर्गत चल रहे स्कूलों में भरती करने का काम वार्ता के आधार पर करें।

देश के प्रत्येक मंडल में केंद्र सरकार के सहयोग से एक-एक अटल आवास विद्यालय योजना की स्थापना की गई है, जिसमें प्रति विद्यालय लगभग 1000 बच्चों का दाखिला किया जाता है।

मुजफ्फरनगर जनपद के तहसील जानसठ के गांव नगला बुजुर्ग में अटल आवासीय विद्यालय योजना के अंतर्गत एक स्कूल की स्थापना की गई थी जिसमें लगभग 800 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जहां पर उनके रहने सहने का पूर्ण इंतजार है तथा शिक्षा भी निशुल्क है।

इस अटल आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या बराबर के अनुपात में रखी गई है तथा वहां पर हर विषय की पढ़ाई कराई जाती है।

विद्यालय में रसायन विज्ञान जीव विज्ञान और समग्र विज्ञान की प्रयोगशालाएं भी स्थापित की गई है ताकि बच्चों को विज्ञान के बारे में पर्याप्त जानकारी मिल सके।

इसके अतिरिक्त विद्यालय में एक समृद्ध पुस्तकालय भी है जहां पर बच्चे बैठकर अपना अध्ययन करते हैं कक्षाओं में बच्चों को पढ़ने के लिए डिजिटल बोर्ड लगाए गए इस आवाज से स्कूल में रह रहे बच्चों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम है खेलकूद के लिए एक अलग से परिसर है और छात्राओं के लिए अलग से खेल शिक्षक की नियुक्ति हुई की गई है छात्रों की सुरक्षा के लिए भी पर्याप्त इंतजाम है विद्यालय के अंदर हर कोने में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं ताकि बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।

बच्चों को ड्रेस के अलावा मुफ्त स्टेशनरी भी प्रदान की जाती है मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आवेदन करने वाले छात्राओं को भी लाभ दिया जाता है।

हर वर्ष दिसंबर माह से छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This