[aioseo_breadcrumbs]

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र खतौली के ग्राम पमनावली स्थित आवासीय वृद्धाश्रम का किया गया निरीक्षण

Share This Article

दिनांक 30.1.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा थाना क्षेत्र खतौली के ग्राम पमनावली में स्थित आवासीय वृद्धाश्रम का भ्रमण कर वहाँ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों से कुशलक्षेम पूछी गई तथा उनकी रहन-सहन, भोजन, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इस अवसर पर वृद्धाश्रम कमेटी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आश्रम प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए कि वृद्धजनों की देखभाल, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए। इसके उपरांत महोदय द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को उपहार भेंट किए गए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस दौरान वृद्धजनों द्वारा पुलिस प्रशासन की इस मानवीय एवं संवेदनशील पहल की सराहना की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारे अनुभव एवं संस्कारों की अमूल्य धरोहर हैं, उनकी सेवा एवं सुरक्षा पुलिस प्रशासन की प्राथमिकताओं में सदैव शामिल है। निरीक्षण के दौरान आश्रम प्रबंधन के पदाधिकारी व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This