[aioseo_breadcrumbs]

SSP मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी डॉ० नीलम राय द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों हेतु आयोजित “आर्ट ऑफ लिविंग” कार्यक्रम का किया गया सफल समापन

Share This Article

दिनांक 5.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी डॉ० नीलम राय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों के लिए आयोजित “आर्ट ऑफ लिविंग” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। उक्त कार्यक्रम दिनांक 03.04.2026 से 05.04.2026 तक संचालित किया गया, जिसमें कुल 450 प्रशिक्षु आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

समापन अवसर पर आयोजित सत्र में प्रशिक्षु आरक्षियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से योग, ध्यान एवं प्राणायाम का नियमित अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन एवं शवासन जैसे महत्वपूर्ण योग आसनों का अभ्यास भी कराया गया। इन अभ्यासों के माध्यम से आरक्षियों को तनाव प्रबंधन, एकाग्रता में वृद्धि तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के प्रभावी उपायों की जानकारी प्राप्त हुई।

 

इस अवसर पर डॉ० नीलम राय द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि नियमित योग एवं ध्यान न केवल शारीरिक फिटनेस को सुदृढ़ करता है, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास एवं कार्यक्षमता में भी वृद्धि करता है, जो पुलिस सेवा जैसे चुनौतीपूर्ण एवं दायित्वपूर्ण कार्यक्षेत्र में अत्यंत आवश्यक है।

 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं जनहितकारी बताया गया।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This