गजल सम्राट’ जगजीत सिंह पुण्यतिथि: जानें कॉन्सर्ट के दौरान क्यों रोने लगे थे मशहूर गायक
गजल सम्राट' जगजीत सिंह पुण्यतिथि: जानें कॉन्सर्ट के दौरान क्यों रोने लगे थे मशहूर गायक

चिट्ठी न कोई संदेश’ जैसा मार्मिक गीत गाने वाले मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह जो अपनी मखमली आवाज से किसी को भी अपना मुरीद बना लेते थे, आज उनकी 11वीं पुण्यतिथि है। वर्ष 2011 में आज ही के दिन उनका निधन हो गया था। उनके निधन के बाद आज भी उनकी गजलें हमारे बीच हैं जिसके जरिए जगजीत सिंह भी हमारे बीच मौजूद है।
बेटे के गम में गाया था गाना
जगजीत सिंह के साथ किस्मत ने बहुत बड़ा अन्याय किया था। उनके इकलौते बेटे का एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। इस गम के बाद उन्होंने अपने बेटे के लिए फिल्म दुश्मन का मशहूर गाना ‘चिट्ठी ना कोई संदेश’ गाया था। ये ऐसा हादसा था जिसे बाद जगजीत सिंह और उनकी पत्नी बुरी तरह से टूट गए थे। कहा जाता है कि उनकी पत्नी डिप्रेशन का शिकार हो गई थी और उन्होंने संगीत से भी दूरी बना ली थी।
इसे भी पढ़ें: जानें क्यों गुरु दत्त ने 39 वर्ष की उम्र में लगाया था मौत को गले
ब्रेन हेमरेज के कारण हुआ निधन
बता दें कि जगजीत सिंह को वर्ष 2011 के सितंबर में ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनके फैंस को उम्मीद थी कि आवाज का जादूगर इस बीमारी को हराकर फिर लौटेगा, मगर ये उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। उनकी कमी को आज के समय में भी कोई कलाकार पूरा नहीं कर सका है। मगर जगजीत सिंह अपनी गजलों के जरिए आज सभी के बीच में मौजूद है।