शख्सियत

MS Dhoni के Birthday पर R Ashwin ने अनोखे अंदाज में किया विश, दिया Disclaimer भी

MS Dhoni के Birthday पर R Ashwin ने अनोखे अंदाज में किया विश, दिया Disclaimer भी

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान और भारत को तीनों आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को 42 वर्ष के हो गए है। उन्होंने लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स में कप्तानी की है। दोनों ही टीमों में उनके साथ भारतीय टीम के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी रहे है। माही के जन्मदिन पर रविचंद्रन अश्विन ने खास इच्छा जताई है। इसके बारे में महेंद्र सिंह धोनी को विश करते हुए उन्होंने ट्विट किया है।

स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि ये अंतिम बार है जब महेंद्र सिंह धोनी को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। यहां तक उन्होंने ये भी कहा कि गॉसिप करने वालों के लिए भी कड़ा कमेंट किया है। उन्होंने कहा कि गॉसिप करने वालों, तुम्हारे लिए टिप्पणी है इस पर ध्यान देना। सात जुलाई को ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि किसी महापुरुष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दिए बिना ट्वीट करना विनाशकारी साबित हो सकता है। जन्मदिन मुबारक हो माही भाई। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ट्विटर पर इस तरह मेरी ओर से दी गई ये अंतिम बर्थडे शुभकामना होगी। मेरा मानना है कि मैं उन्हें सीधे शुभकामनाएं देने या कॉल करने पर कायम रहूंगा। यह अस्वीकरण सभी गपशप फैलाने वालों और कहानी सुनाने वालों के लिए था,” उन्होंने ट्वीट किया।

ऐसा रहा है एमएस धोनी का करियर

बता दें कि एमएस धोनी ने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 2004 में किया था। क्रिकेट गेंद पर एक खतरनाक हिटर के रूप में अपनी पहचान बनाई, लेकिन समय के साथ वह एक फिनिशर बन गए। उन्होंने अपनी ऐसी जगह बनाई जो आक्रामकता और अद्भुत रणनीति के साथ टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!