ब्रेकिंग न्यूज़

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास खंड सदर के कम्पोजिट विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का किया गया निरीक्षण

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास खंड सदर के कम्पोजिट विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का किया गया निरीक्षण

आज *दिनांक 01 अगस्त 2022* को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शुभम शुक्ला द्वारा विकास खंड सदर के विद्यालयों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पाई गई स्थिति निम्नवत है–
(1) कम्पोजिट विद्यालय (1-8) अलमासपुर विकासखंड सदर के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित मिले। इंचार्ज अध्यापिका श्रीमती उषा पत्र व्यवहार पंजिका मे प्रविष्टि दर्ज करने के उपरांत न्यायालय एडीजे मुजफ्फरनगर में प्रवेश पंजिका के साक्ष्य हेतु गई पाई गई। पंजीकृत 304 बच्चों के सापेक्ष 186 बालक बालिकाएं उपस्थित पाए गए। मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार बनाया जा रहा है आज फल वितरण में बच्चों को केले वितरित किए गए। विद्यालय की शिक्षिकाओं को साफ सफाई एवं सभी आवश्यक टोल फ्री नंबर विद्यालय की दीवार पर पेंट कराए जाने के निर्देश दिए गए तथा आज दिनांक 1 अगस्त 2022 को माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से डीबीटी द्वारा परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों के खातों में हस्तांतरित की गई धनराशि से बच्चों के लिए जूते मौजे बैग यूनिफार्म स्वेटर आदि क्रय करने हेतु उनके अभिभावकों से संपर्क कर प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया। निपुण भारत के बैनर विद्यालय में लगाए जाने एवं चहक कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु शिक्षिकाओं को निर्देशित किया गया। विद्यालय का शैक्षिक स्तर एवं भौतिक वातावरण संतोषजनक है। बच्चों से 13, 14, 17, 18 के पहाड़े सुने गए गए।
(2) उच्च प्राथमिक विद्यालय सीमली (कक्षा 1 से 8) विकासखंड सदर के निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत श्री संजय गर्ग प्रधानाध्यापक प्राथमिक स्तर आकस्मिक अवकाश पर तथा श्री लोकेंद्र कुमार सहायक अध्यापक दिनांक 6 जुलाई 2022 से चिकित्सा अवकाश पर हैं अन्य समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं शिक्षा मित्र उपस्थित पाए गए। पंजीकृत 251 बच्चों के सापेक्ष 203 बालक बालिकाएं उपस्थित मिले। मध्यान भोजन मीनू के अनुसार बन रहा है आज फल वितरण में केले वितरित किए गए हैं। अधिकांश बालक बालिकाएं निर्धारित यूनिफॉर्म में पाई गई। सभी बालक बालिकाओं को नियमित रूप से यूनिफॉर्म पहनकर विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया गया। विद्यालय का शैक्षिक स्तर संतोषजनक तथा विद्यालय की भौतिक स्थिति भी संतोषजनक पाई गई। कक्षा 7 के बच्चों से विज्ञान विषय मे प्रश्न जैसे मनुष्य के शरीर का तापमान, ठोस में ऊर्जा का संचालन, ऊष्मा का मात्रक, नमक का सूत्र और रासायनिक नाम, पानी का सूत्र, उष्मा की कुचालक अथवा सुचालक के संबंध में पूछा गया जिनका उत्तर बच्चों द्वारा सही दिया गया। बच्चों से नीली हरित व श्वेत क्रांति किससे संबंधित है के विषय में पूछा गया जिसका उत्तर बच्चों बच्चों द्वारा सही बताया। अलीम ,अक्षित व समर कक्षा के मेधावी छात्र हैं। कक्षा आठ के बच्चों से बीजगणित के प्रश्नों को हल कराया गया। कक्षा 6 के बच्चों से सौर मंडल में कितने ग्रह हैं उनकी नामों की जानकारी प्राप्त की गई। कक्षा 5 के बच्चों से पहाड़े सुने गए कक्षा 5 की बालिका रवीना को 45 तक तथा बालक आरिफ को 35 तक पहाड़े आते हैं। कक्षा अध्यापिका श्रीमती शिवानी का अच्छे शिक्षण हेतु उत्साहवर्धन किया गया। कक्षा दो के बच्चों द्वारा इंग्लिश में दिनों के नाम बताए गए। कक्षा कक्षो में शैक्षिक चित्रण कराया गया है शिक्षण कार्य में ब्लैक बोर्ड का प्रयोग होता है शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य एवं विद्यालय संबंधी अन्य गतिविधियों में रुचि ली जा रही है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!