मुजफ्फरनगर

नवनियुक्त भोपा थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा ने थाने की कमान संभालते ही पूर्व की घटना का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

नवनियुक्त भोपा थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा ने थाने की कमान संभालते ही पूर्व की घटना का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल


मुज़फ्फरनगर….एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में भोपा थानाप्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा ने भोपा थाने का चार्ज लेते ही लूट कांड खोलने में बड़ी सफलता प्राप्त की हैं और उक्त घटना से पर्दा उठाया जिस पर सभी की निगाहें लगी हुई थी यह घटना हर प्रकार से पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि बहुत ही चुनौतीपूर्ण घटना को अंजाम देकर लूट की गई थी।लेकिन भोपा थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा ने आते ही तत्काल उस मामले को गंभीरता से लेते हुए
मामले का खुलासा करते हुए दो लुटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 27/05/2022 को PNB बैक मोरना के 50 हजार रूपये निकालकर एक बुजुर्ग महिला जिसके साथ दो छोटे बच्चे थे कस्बा भोकरहेडी मे दो मोटर साईकल सवार द्वारा रूपयो का थैला छीन कर भाग जाने के सम्बन्ध मे थाना भोपा पर मु0अ0सं0 127/2022 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ विवेचना के दौरान दो अभियुक्त गण सौरभ व गौरव प्रकाश मे आये थाना पुलिस द्वारा भरकस प्रयास कर दोनो अभियुक्त गणो को आज दिनाँक 14.06.2022 को समय 11.20 बजे शुक्रताल से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया दोनो अभियुक्त गणो ने थाना हाजा की घटना दिनाँक 18.04.2022 को नगला बुजुर्ग नहर पटरी की घटना के सम्बन्ध मे पंजीकृत मु0अ0सं0 78/2022 धारा 307 भादवि की घटना लूटपाट के इरादे से भी करने का इकबाल जुर्म किया है । अभियुक्त गणो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। अभियुक्त सौरभ पूर्व मे जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड से भी जेल जा चुका है आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
*नाम पता अभियुक्त गण*
1.सौरभ पुत्र विनोद निवासी ग्राम मोरना थाना भोपा जनपद मु0नगर
2.गौरव पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम मोरना थाना भोपा जनपद मु0नगर
*बरामदगी*
1.अभि0 सौरभ के कब्जे से एक अदद तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 8000 रूपये नकद सम्बन्धित मु0अ0सं0 127/2022 धारा 392/411 भादवि
2.अभि0 गौरव के कब्जे से एक अदद चाकू नाजायज व 7000 रूपय नकद सम्बन्धित मु0अ0सं0 127/2022 धारा 392/411 भादवि
3.घटना मे प्रयुक्त एक मोटर साईकल नम्बर यू0पी0 12 बी0बी0 6496
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त गण*
*अभियुक्त सौरभ पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम मोरना थाना भोपा जनपद मु0नगर*
1.मु0अ0सं0 78/2022 धारा 307/393 भादवि थाना भोपा
2.मु0अ0सं0 127/2022 धारा 392/411 भादवि थाना भोपा
3.मु0अ0सं0 149/2022 धारा 3/25 A.ACT थाना भोपा
*अभियुक्त गौरव पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम मोरना थाना भोपा जनपद मु0नगर*
1.मु0अ0सं0 78/2022 धारा 307/393 भादवि थाना भोपा
2.मु0अ0सं0 127/2022 धारा 392/411 भादवि थाना भोपा
3.मु0अ0सं0 150/2022 धारा 4/25 A.ACT थाना भोपा।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!