मुजफ्फरनगर

शुक्रताल स्थित ब्राह्मण आश्रम से अवैध कब्जा न हटने पर ब्राह्मण समाज ने बैठक कर किया एलान,27 दिसम्बर को ब्राह्मण आश्रम पर शुरू होगा अनिश्चितकाली धरना प्रदर्शन

शुक्रताल स्थित ब्राह्मण आश्रम से अवैध कब्जा न हटने पर ब्राह्मण समाज ने बैठक कर किया एलान,27 दिसम्बर को ब्राह्मण आश्रम पर शुरू होगा अनिश्चितकाली धरना प्रदर्शन

*शुक्रताल स्थित ब्राह्मण आश्रम से अवैध कब्जा न हटने पर ब्राह्मण समाज ने बैठक कर किया एलान,27 दिसम्बर को ब्राह्मण आश्रम पर शुरू होगा अनिश्चितकाली धरना प्रदर्शन*

भाकियू नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने समाज के लोंगो से धरने में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की

मुजफ्फरनगर

आज ब्राह्मण समाज की एक बैठक प्रमोद शर्मा के आवास पर चौधरी अशोक शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें समाज के जिम्मेदार व वरिष्ठ व्यक्तियों ने निर्णय लिया कि शुकतीर्थ ब्राह्मण आश्रम पर कुछ दबंगो द्वारा अवैध कब्जा किया हुआ है उस कब्जे को लेकर आने वाली 27 तारीख को धर्मभूमि शुक्रताल में ब्राह्मण आश्रम पर अनिश्चितकाली धरना प्रदर्शन किया जाएगा जब तक अवैध कब्जा ब्रह्म आश्रम से नहीं हटता तब तक धरना जारी रहेगा बैठक में सभी समाज के लोगों से अपील है की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धरने को सफल बनाएं एक तरफ जहां योगी सरकार में धर्मस्थलों को जीवन दान किया जा रहा है।मंदिरों से अवैध कब्जे हटवाए जा रहे हैं और सनातन धर्म का प्रचार और प्रचार जोरों शोरों पर किया जा रहा है वही महाभारतकालीन शुकतीर्थ महर्षि वेदव्यास की भूमि पर कुछ लोगों ने ब्राह्मण आश्रम और उसमें बने मंदिरों पर अवैध रूप से कब्जा करके हिंदू धर्म को अपमानित करने का कार्य किया है इसी कड़ी में एक विशाल धरना प्रदर्शन समाज का 36 बिरादरी का होने जा रहा है जिसमें आप सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में भाग ले आज मौके पर ओमप्रकाश शर्मा,प्रमोद शर्मा,ब्रजमोहन शर्मा,भारतीय किसान यूनियन के नेता व जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा,सौरभ त्यागी,सुभाष गोतम,वीरपाल,भुदेव,राजेंद्र,बिजेंद्र शर्मा देवदत्त मधु आदि मौजूद रहे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!