
कांवड़ यात्रा-2025 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कांवड यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करने पडे इसके दृष्टिगत पर जिलाधिकारी(प्रशासन) संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा दिनांक 21.06.2025 को थानाक्षेत्र कोतवाली नगर, सिविल लाइन, नई मण्डी व छपार के अन्तर्गत कांवड मार्गों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारीगण द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए मार्ग पर लगे चेतावनी/सांकेतिक बोर्ड को चेक किया गया साथ ही झाडियों, मार्ग में गड्डे व मरम्मत कार्य, सीसीटीवी की पर्याप्त उपलब्धता, लाइट व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, शिविरों के स्थान, बेरिकेडिंग आदि पर विस्तृत विचार करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*










