दिनांक 20.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस मार्डन स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए तथा अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति एवं सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकगण उपस्थित रहे।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*









