रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर कुटुंब द्वारा जन सेवा हेतु 19 वी ‘कुटुंब की रसोई’ का हुआ आयोजन
रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर कुटुंब द्वारा जन सेवा हेतु 19 वी 'कुटुंब की रसोई' का हुआ आयोजन

रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर कुटुंब द्वारा 19 वी कुटुंब की रसोई’ का आयोजन टाउन हॉल के सामने चर्च के निकट किया गया। इस रसोई के द्वारा जरूरतमंद लोगों को ₹5 में भरपेट भोजन स्वाभिमान से कराया गया। इस रसोई का शुभारंभ
श्यामलाल बंसल , सुरेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. मनोज काबरा, दिलीप चंद अग्रवाल आदि के द्वारा संयुक्त दीप प्रजल्वन एवम माँ अन्नपूर्णा को पुष्प अर्पण के साथ किया गया।
माँ अन्नपूर्णा के आशिर्वाद से आज की रसोई में लगभग 1150 व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। क्लब अध्यक्ष रो. डॉ रजत जिंदल ने बताया कि रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर कुटुंब परिवार के सदस्यों ने इस रसोई का आयोजन जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक व भरपेट भोजन उपलब्ध कराने के लिए किया हैं। रसोई में भोजन की गुणवत्ता का पूर्ण रूप से ध्यान में रखा जाता हैं। रसोई का मुख्य उद्देश्य इस महंगाई के समय में लोगो को न्यूनतम राशि में भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर कुटुम्ब कई वर्षों से सामाजिक कार्य जैसे गौ सेवा, बच्चों की पढ़ाई आदि में अग्रणी भूमिका निभाता आया है और आगे भी करता रहेगा।
सभी आगन्तुकों ने क्लब अध्यक्ष रो. डॉ रजत जिंदल, सचिव रो. निशांत गर्ग, कोषाध्यक्ष रो. अनुराग सिंघल को इस सफल व पुनीत कार्य के लिए बधाई दी व कार्यकम की सराहना की
इस रसोई के कार्यक्रम संयोजक रो. अंकित गुप्ता एवम रो. अनुज जैन जी साथ समरकांत गुप्ता, चीनू जैन , प्रमोद संगल आदि उपस्थित रहे।
महिलाशक्ति में प्रतिभा माहेश्वरी ,
प्राची गुप्ता, डॉक्टर निशा गुप्ता , रजनी गुप्ता अनु गुप्ता का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में सचिव रो. निशांत गर्ग जी व कोषाध्यक्ष रो. अनुराग सिंघल जी द्वारा आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।