[aioseo_breadcrumbs]

पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मन्सूरपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This Article

दिनांक 02.05.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर अमृत जैन द्वारा थाना मन्सूरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, आगन्तुक कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, भोजनालय (मैस), मालखाना तथा विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।

अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, अपराध रजिस्टरों के अद्यतन रख-रखाव एवं लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कम्प्यूटर कक्ष एवं साइबर हेल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान डाटा प्रविष्टियों की स्थिति का अवलोकन कर यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया कि समस्त प्रविष्टियां समयबद्ध, शुद्ध एवं अद्यतन रूप से दर्ज की जाएं। मिशन शक्ति केन्द्र के निरीक्षण के दौरान महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष बल दिया गया तथा पीड़ितों को समुचित सहायता एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। आगन्तुक कक्ष में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा भोजनालय (मैस) का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को पुलिस कर्मियों हेतु स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में नियमित गश्त, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति अधिक सजग, पारदर्शी एवं जवाबदेह रहते हुए जनहित को सर्वोपरि रखने हेतु प्रेरित किया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राय, थाना प्रभारी मन्सूरपुर विपिन त्यागी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This