[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का जोरदार प्रदर्शन

Share This Article

दिनांक 3 मई 2026

हिंदुस्तान लाइव टुडे डिजिटल न्यूज़ चैनल

मुजफ्फरनगर — शहर मुजफ्फरनगर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि सरकार इस योजना पर पुनर्विचार करे और जनता की समस्याओं का समाधान करे।

इस प्रदर्शन में पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान, जिला महासचिव अजय चौधरी, सदर विधानसभा अध्यक्ष मुजफ्फरनगर शिवा सिंघल, सदर विधानसभा उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर जितेंद्र पाल, अजय बरवाला, कुलदीप (खतौली) सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर जनता के हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

 

जारीकर्ता:

आम आदमी पार्टी

शिवा सिंघल ????????

सदर विधानसभा अध्यक्ष, मुजफ्फरनगर

मोबाइल: 9152527030

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This