[aioseo_breadcrumbs]

शिवचौक के पास सड़क पर संग्राम! जूता दुकानदार से विवाद के बाद दोनों पक्ष भिड़े, पुलिस ने 11 को दबोचा

Share This Article

मुजफ्फरनगर – शहर के शिवचौक के पास भगत सिंह रोड स्थित तहसील मार्केट में बुधवार सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जूता दुकानदार से विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों के 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग मारपीट पर उतर आए। घटना के दौरान बाजार में हंगामे की स्थिति बन गई। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में मारपीट की घटना कैद हो गई, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कराया और झगड़े में शामिल लोगों को थाने ले गई। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान दानिश, अमजद, फिरोज, नसीम, अमन, सवेज, अजीम, लक्ष्य, नवीन, अभिनव और विशांत के रूप में हुई है।

 

हल्की चोटें आईं, कोई गंभीर घायल नहीं

 

एएसपी मुजफ्फरनगर सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवचौक के पास स्थित तहसील मार्केट में पांच-छह लोगों के दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। झगड़े में शामिल लोगों को थाने लाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

 

एएसपी के मुताबिक, मारपीट में कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। तहरीर, मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटनास्थल पर शांति है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This