पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मन्सूरपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
दिनांक 02.05.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर अमृत जैन द्वारा थाना मन्सूरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, आगन्तुक कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, भोजनालय (मैस), मालखाना तथा विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, अपराध रजिस्टरों के अद्यतन रख-रखाव एवं लंबित विवेचनाओं की…

