[aioseo_breadcrumbs]

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र बुढाना क्षेत्रान्तर्गत चौकी उमरपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This Article

दिनांक 02.05.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक द्वारा थाना क्षेत्र बुढाना की चौकी उमरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, ड्यूटी रजिस्टर, आगंतुक पंजिका एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का गहनता से अवलोकन किया गया। चौकी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों से उनकी ड्यूटी, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति एवं अपराध नियंत्रण के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने, आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका त्वरित समाधान करने एवं संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने, गश्त व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This