[aioseo_breadcrumbs]

अवैध एवं बिना पंजीकरण संचालित अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की सख्त कार्रवाई*   

Share This Article

*अवैध एवं बिना पंजीकरण संचालित अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की सख्त कार्रवाई*

 

मुजफ्फरनगर ,12 फरवरी 2026, जनपद मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा अवैध रूप से संचालित चिकित्सा संस्थानों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार द्वारा आज जौली रोड पर निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जौली रोड स्थित मायशा हॉस्पिटल तथा लाइफलाइन मेडिकेयर का औचक निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित संस्थानों में आवश्यक अभिलेख एवं वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं थे। अस्पताल का पंजीकरण दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर डॉ. अजय कुमार द्वारा संबंधित प्रबंधन को तत्काल नोटिस जारी किया गया तथा तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में नियमानुसार कड़ी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

निरीक्षण के क्रम में डॉ. अजय कुमार द्वारा जौली रोड स्थित अन्य निजी अस्पतालों एवं क्लीनिकों का भी निरीक्षण किया गया। कुछ चिकित्सा संस्थान बंद पाए गए, जबकि कुछ स्थानों पर बिना पूर्ण मानकों के चिकित्सा सेवाएं संचालित होती मिलीं। ऐसे संस्थानों को भी नोटिस जारी कर आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने तथा मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

डॉ. अजय कुमार ने कहा कि जनपद में किसी भी स्थिति में अवैध रूप से चिकित्सा सेवा संचालित नहीं होने दी जाएगी। मरीजों की सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी निजी अस्पताल संचालकों को निर्देशित किया कि वे शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों का पूर्णतः पालन करें, आवश्यक पंजीकरण एवं लाइसेंस अद्यतन रखें तथा स्वच्छता एवं उपचार संबंधी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं विशेष अभियान निरंतर जारी रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित में यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि आमजन को सुरक्षित एवं मानक के अनुरूप चिकित्सा सेवाएं प्राप्त हो सकें।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This