[aioseo_breadcrumbs]

पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा नगर क्षेत्र के मीनाक्षी चौक पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये

Share This Article

दिनांक 11.02.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर  सत्यनारायण प्रजापत द्वारा नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहे मीनाक्षी चौक पर अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करने तथा सार्वजनिक मार्गों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को समाप्त करने के उद्देश्य से चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस बल द्वारा सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकान का सामान, बोर्ड-बैनर तथा अन्य अवरोधों को हटवाया गया। मौके पर मौजूद दुकानदारों एवं व्यवसायियों को समझाइश देते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार से सड़क, फुटपाथ अथवा सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें।

पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बताया गया कि अतिक्रमण के कारण न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है तथा आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने सभी व्यापारियों से कानून का पालन करने, निर्धारित सीमा में ही व्यवसाय संचालित करने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि भविष्य में किसी भी स्थान पर पुनः अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This