[aioseo_breadcrumbs]

आईजीआरएस प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा की गयी समीक्षा एवं अधिनस्थों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This Article

दिनांक 12.02.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम) से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त समस्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण तथ्यपरक, पारदर्शी एवं संतोषजनक ढंग से किया जाए तथा शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर समुचित फीडबैक प्राप्त करते हुए पोर्टल पर अंकित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा। महोदय ने कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों का प्रभावी निस्तारण पुलिस की संवेदनशीलता, उत्तरदायित्व एवं जनसेवा की प्रतिबद्धता का परिचायक है, जिससे जनसामान्य का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This