पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा नगर क्षेत्र के मीनाक्षी चौक पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये
दिनांक 11.02.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहे मीनाक्षी चौक पर अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करने तथा सार्वजनिक मार्गों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को समाप्त करने के उद्देश्य से…

