[aioseo_breadcrumbs]

नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजनान्तर्गत आज कृषि विज्ञान केन्द्र, चितौडा पर वित्तीय वर्ष 2025-26 का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Share This Article

_मुजफ्फरनगर 11 फरवरी 2026 नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजनान्तर्गत आज कृषि विज्ञान केन्द्र, चितौडा पर वित्तीय वर्ष 2025-26 का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 06, 07. 09, 10 एवं 11.02.2025 को आयोजित किया गया। जिसमे निर्धारित तिथियों में योजनान्तर्गत क्लस्टर स्तर पर चयनित कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (CRP) ‌द्वारा प्रतिभाग कर प्राकृतिक खेती से सम्बंधित नवीन तकनिकी एवं जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, ब्रहमास्त्र एवं अग्निआस्त्र आदि को बनाने एवं इनको प्रयोग करने का समय एवं विधि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (CRP) को प्रदान की गयी। साथ ही कम्युनिटी रिसोसे पर्सन (CRP) को वित्तीय वर्ष 2025-26 के पांच दिवसीय दवितीय प्रशिक्षण के सफल समापन उपरान्त प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।

कृषि विज्ञान केन्द्र, चिलौडा मुजफ्फरनगर ॥ में प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं वैज्ञानिको ‌द्वारा प्राकृतिक खेती से सम्बंधित उन्नत कृषि तकनीकी की जानकारी प्रदान की गयी।

 प्रमोद सिरोही, उप कृषि निदेशक, मुजफ्फरनगर ‌द्वारा कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (CRP) की सम्बोधित करते हये प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये CRP को प्रेरित किया साथ ही कृषि विभाग में चलाई जा रही योजनाओं तथा जीवामृत, बीजामृत आदि के बारे में जानकारी प्रदान की।

डॉ० यशपाल सिंह, प्रभारी अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र, चितौडा द्वारा गन्ना, सरसों एवं अन्य फसलों को प्राकृतिक विधि से करने हेतु जानकारी प्रदान की गयी।

डॉ0 पूजा, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, चितौडा ‌द्वारा प्राकृतिक विधि से की गयी गन्ना एवं गेंहू की फसलो की बिमारी की रोकथाम के विषय में जानकारी प्रदान की गयी।

डॉ0 संजीव कुमार, प्रक्षेत्र प्रबन्धक ‌द्वारा प्राकृतिक खेती कब. क्यों और कैसे करनी चाहियें के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

डॉ0 रीना, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, चितौडा ‌द्वारा जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, ब्रहमास्त्र एवं अग्निआस्त्र आदि को तैयार करने तथा प्राकृतिक विधि से की गयी गन्जा एवं गेंहू की फसलो की विमारी की रोकथाम के विषय में जानकारी प्रदान की गयी।

 

अन्त में उप कृषि निदेशक, मुजफ्फरनगर द्वारा कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन CRP की प्राकृतिक खेती से संबंधित समस्याओं का निस्तारण करते हुये प्रशिक्षण में आये सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं CRP का आभार व्यक्त कर प्रशिक्षण का समापन किया गया।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This