[aioseo_breadcrumbs]

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त हैड मोहर्रिर, पैरोकार एवं कोर्ट पैरोकारों के साथ की बैठक, माल निस्तारण व अभियोजन कार्यवाही की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This Article

दिनांक 09.02.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त हैड मोहर्रिर, पैरोकार एवं कोर्ट पैरोकार के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अपराध  इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात  अतुल कुमार चौबे तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य माल निस्तारण, न्यायालयीन कार्यवाही को अधिक प्रभावी बनाना, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना तथा अभियुक्तों को समयबद्ध रूप से सजा दिलाने की प्रक्रिया को सुदृढ़ करना था।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा थानों पर लंबित माल निस्तारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा सभी हैड मोहर्रिरों को निर्देशित किया गया कि मालखानों का नियमित निरीक्षण करते हुए लंबित माल का विधिसम्मत, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि माल के रख-रखाव, अभिलेखीकरण तथा न्यायालय में प्रस्तुतिकरण में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

ऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत अभियुक्तों को अधिकाधिक सजा दिलाने के उद्देश्य से पैरोकार एवं कोर्ट पैरोकारों की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि अभियोजन से समन्वय स्थापित करते हुए साक्ष्यों की मजबूती, गवाहों की समय पर उपस्थिति तथा न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए, ताकि मामलों का शीघ्र एवं न्यायोचित निस्तारण हो सके।

 

बैठक के दौरान विभिन्न थानों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा जहां आवश्यक पाया गया, वहां सुधारात्मक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। साथ ही, लंबित व पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने, न्यायालय के आदेशों का समय पर अनुपालन करने तथा न्यायालयीन कार्यवाही में अनावश्यक विलंब से बचने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि अपराधियों को दंडित कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This