[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – साइबर हेल्पडेस्क थाना शाहपुर द्वारा आवेदक से धोखाधड़ी कर निकाली गई सम्पूर्ण धनराशि ₹59,000/- वापस कराई गई

Share This Article

जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा  के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध  इन्दु सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में साइबर हेल्पडेस्क थाना शाहपुर द्वारा एक आवेदक से धोखाधड़ी कर निकाली गई सम्पूर्ण धनराशि ₹59,000/- उनके बैंक खाते में वापस कराई गई है।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 29.06.2025 को थाना शाहपुर पर शिकायत प्राप्त हुई जिसमें आवेदक  आदर्श बालियान पुत्र श्री अनिल बालियान निवासी ग्राम सोरम थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर के साथ 59,000 हजार रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ था। प्राप्त शिकायत पर साइबर हेल्पडेस्क थाना शाहपुर द्वारा कार्यवाही की गयी तथा सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस करायी गयी।

 

✅ *मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर आदि किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉड/धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल 9454401617 या निकटतम थाने पर स्थित साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।*

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This