मुजफ्फरनगर – थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुनार की दुकान से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 1 शातिर चोर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी की गयी 5 अंगूठी (पीली धातू) बरामद
मुजफ्फरनगर - थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुनार की दुकान से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 1 शातिर चोर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी की गयी 5 अंगूठी (पीली धातू) बरामद

दिनाँक 03.02.2026 को नवीन कुमार शर्मा पुत्र आनन्द कुमार शर्मा निवासी मोती महल थाना कोतवाली नगर मु0नगर के द्वारा दिनाँक 02.02.26 को अपनी ज्वैलर्स की दुकान सर्राफा बाजार मुजफ्फरनगर से एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 05 अदद पीली धातू की अंगूठी को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध शिकायत दर्ज करायी थी । उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0- 0048/2026 धारा 305क बीएनएस पंजीकृत किया गया । उक्त घटना के अनावरण हेतु थाना हाजा स्तर पर कई टीम गठित की गई तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर व प्रभारी निरीक्षक को0नगर के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 09.02.2026 को चरथावल रोड से न्याजुपुरा जाने वाले रास्ते पर *अभियुक्त नाहिद हसन पुत्र युनुस निवासी ग्राम नगला रियावली थाना रतनपुरी जनपद मुजफफरनगर* को गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से उपरोक्त *घटना में चोरी गई 05 अदद पीली धातू की अंगूठिया* बरामद हुई । अभियुक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम पता:-*
1. नाहिद हसन पुत्र युनुस निवासी ग्राम नगला रियावली थाना रतनपुरी जनपद मुजफफरनगर उम्र 28 वर्ष ।
*अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग का विवरणः-*
• मु0अ0स0 0048/2026 धारा 0305क/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर मुजफफरनगर।
*बरामदगी का विवरणः-*
• 05 अदद अंगूठी पीली धातू ( 03 अंगूठी लेडीज,02 अंगूठी पुरूष)
विवेचक:- उ0नि0 शशि कपूर ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः–*
• श्रीमान थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा
• उ0नि0 शशि कपूर
• का0 2365 कप्तान सिंह
• का0 2210 हेमन्त चौधरी
• का0 2445 रवि कुमार

