[aioseo_breadcrumbs]

कैंसर के मरीजों का सफल इलाज कर उनको स्वस्थ रहने के साथ-साथ जीवन में खुश रहने की प्रेरणा देने के लिए किया गया शानदार मेरा बचपन कार्यक्रम का आयोजन

Share This Article

पुराने और नए सभी मरीजों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए उठाया भरपूर आनंद

 

 

सीनियर ऑंकोलॉजिस्ट डॉ रजिंद्र कौर सग्गू और उनकी टीम ने सभी को बचपन की तरह जीने की दिखाई राह

गाजियाबाद -मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ कैंसर केयर वैशाली द्वारा साथी ब्रेस्ट सपोर्ट ग्रुप के सौजन्य से मेरा बचपन थीम पर आधारित एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य कैंसर के मरीजों को मोटिवेट करना रहा, कार्यक्रम में सीनियर ऑंकोलॉजिस्ट डॉक्टर रजिंद्र कौर सग्गू के निर्देशन में सभी का मार्गदर्शन किया गया जिसमें पुराने जो कैंसर के मरीज रहे और ठीक हो चुके हैं वह भी उपस्थित रहे जो वर्तमान में अपना इलाज ले रहे हैं और स्वस्थ हो रहे हैं वह भी शामिल हुए कार्यक्रम का उद्देश्य यही रहा की जिस तरह से आप अपने बचपन में बिना किसी तनाव के बिना किसी उलझन के मस्त रहे खुश रहे इस तरह से अब भी जीवन में आप लोग खुश रहे, कार्यक्रम में बताया गया कि पुराने जो कैंसर के मरीज रहे हैं किस तरह से उन्होंने इलाज लिया और किस तरह से वह स्वस्थ जीवन जी रहे हैं और वर्तमान में जिन्होंने अपना इलाज कराया है और स्वस्थ हो रहे हैं आगे कैसे लगातार स्वस्थ रहे और औरों को भी मार्गदर्शित करें, डॉक्टर रजिंद्र कौर सग्गू मैं जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि स्तन कैंसर यदि किसी को होता है तो वह मात्र जीवन में एक स्पीड ब्रेकर है ना की कोई गहरी खाई, इसका इलाज बेहतर तरीके से संभव है और इलाज होने के बाद पूरी तरह से पहले की तरह स्वस्थ जीवन जिया जाता है आज कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुराने कैंसर के मरीज जो स्वस्थ जीवन जी रहे हैं और जो इलाज कराकर अब स्वस्थ हो रहे हैं सभी शामिल हुए और उन्हें अपने बचपन की याद ताजा कराते हुए यह ऐसा दिलाया कि जीवन को अपने बचपन की तरह ही जिए, उपस्थित पुराने और नए मरीज ने बड़े ही उत्साह से कार्यक्रम का आनंद लिया और अपना अनुभव साझा किया, कार्यक्रम की पूरी तरह से रूपरेखा डॉक्टर रिया,डॉक्टर स्नेहा,कोऑर्डिनेटर मानसी, चांदनी,अंशिका वह अन्य टीम के लोगों ने बेहतर ढंग से तैयार की,
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर ने बताया कि कैंसर के मरीजों को जहां सर्जरी की जरूरत होती है तो वही साथ में कीमोथेरेपी की जरूरत पड़ती है जिसका बेहतर ढंग से सफल इलाज डॉक्टर गोपाल शर्मा और डॉक्टर दिशा के निर्देशन में किया जाता है जिससे मरीज जल्दी ही स्वास्थ्य लाभ लेकर हुआ पूरी तरह से ठीक होता है, इन व्यवस्थाओं को देखने में श्रुति और मानसी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है
कार्यक्रम में डॉक्टर रजिंद्र कौर सग्गू ने इलाज के दौरान जो भी चिकित्सक की सहायता ली जाती है उसमें फिजियोथैरेपिस्ट, डाइटिशियन एवं अन्य जो भी टीम का हिस्सा होते हैं उन सभी का परिचय भी कराया गया
इस दौरान कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत भी किया और बचपन की यादें, फैंसी ड्रेस कंपटीशन, जीवन के हंसी मजाक के पल आदि कार्यक्रम भी किए गए,जिसके बाद कार्यक्रम में बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया गया
कार्यक्रम के दौरान सभी ने अच्छे स्नेक्स का स्वाद लेते हुए भरपूर आनंद उठाया

 

 

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This