पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में आज दिनांक 08 फरवरी 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में एक विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने, तनाव प्रबंधन तथा बेहतर कार्यक्षमता के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में योगाचार्य देवेन्द्र कुमार बंसल द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं रिक्रूट आरक्षियों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योगाचार्य ने बताया कि पुलिस सेवा एक चुनौतीपूर्ण एवं तनावपूर्ण सेवा है, जिसमें नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्म-नियंत्रण एवं निर्णय क्षमता में भी वृद्धि होती है। उन्होंने सरल एवं व्यवहारिक योग क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए उनके लाभों को विस्तार से समझाया। रिक्रूट आरक्षियों ने पूर्ण अनुशासन एवं उत्साह के साथ योगाभ्यास में प्रतिभाग किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण वातावरण सकारात्मक एवं ऊर्जावान बना रहा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ द्वारा रिक्रूट आरक्षियों से संवाद करते हुए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शारीरिक फिटनेस और मानसिक मजबूती पुलिसकर्मियों के लिए अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें।पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा यह भी बताया गया कि भविष्य में भी पुलिस लाइन एवं प्रशिक्षण केंद्रों में इस प्रकार के योग एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि पुलिस बल को तनावमुक्त, स्वस्थ एवं कार्य के प्रति सजग बनाया जा सके।
इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी जानसठ रुपाली रॉय चौधरी, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह द्वारा भी योगाभ्यास किया गया।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*








