[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – शाहपुर ब्लॉक के पुरबालियान गांव में संपूर्ण सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Share This Article

मुजफ्फरनगर 9 फरवरी 2026 – जनपद मुजफ्फरनगर के शाहपुर ब्लॉक अंतर्गत पुरबालियान गांव में संपूर्ण सुरक्षा कार्यक्रम – “सुरक्षा से संपूर्ण सुरक्षा तक” के अंतर्गत आज एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना तथा आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में लगाए गए विभिन्न स्वास्थ्य स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की सही, पूर्ण एवं सरल जानकारी प्रदान की जाए, ताकि पात्र व्यक्ति योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।

 

शिविर में फैमिली प्लानिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एचआईवी/एड्स जागरूकता, जांच एवं परामर्श सेवाओं से संबंधित अनेक स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। एचआईवी/एड्स से संबंधित स्टॉल पर लोगों को इस बीमारी के कारण, बचाव के उपाय, जांच प्रक्रिया एवं उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई तथा आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि समय पर जांच, सही जानकारी और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर एचआईवी/एड्स सहित कई गंभीर बीमारियों से प्रभावी रूप से बचाव किया जा सकता है।

 

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा संपूर्ण सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत शाहपुर ब्लॉक के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। उन्होंने सभी चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मान प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओ.पी. जायसवाल, वरिष्ठ परामर्शदाता श्रीकांत शर्मा, डॉ. मयंक सिंह, डॉ. प्रियंका सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This