[aioseo_breadcrumbs]

यूथ फेस्टिवल “उत्साह- 2026” का ICAI क़ी सिकासा टीम द्वारा किया गया भव्य आयोजन

Share This Article

आईसीएआई की मुज़फ़्फ़रनगर शाखा की सीकासा टीम द्वारा 08 फरवरी 2026 रविवार को आईसीएआई भवन विष्णु विहार, जानसठ रोड स्थित शाखा में सीए स्टूडेंट यूथ फेस्टिवल “उत्साह- 2026” का भव्य आयोजन किया गया ।

सीकासा अध्यक्ष सीए अंकिता कौशल एवं सीकासा टीम ने यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ किया, बच्चों ने डांस गेम सांग्स अदि कई प्रतिस्पर्धाओ में भाग लिया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सीकासा टीम की उपाध्यक्ष हर्षिता, सेक्रेटरी आयुष जैन, कोषाध्यक्ष अदिति शर्मा एवं कार्यकारी सदस्य जहान्वी अरोरा एवं देवाशीष अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा ।

कार्यक्रम में आईसीएआई मुज़फ़्फ़रनगर शाखा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सीए सुरेंद्र कुमार ढींगरा, उपाध्यक्ष सीए सुनील कुमार, सचिव सीए अतुल कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए संजय बंसल एवं कार्यकारी सदस्य सीए सागर मंगल भी उपस्थित रहे । सभी ने कार्यक्रम की सराहना एवं प्रशंसा की एवं सभी बच्चों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This